प्राकृतिक तरीकों से बढ़ाएं चेहरे का निखार

प्राकृतिक तरीकों से बढ़ाएं चेहरे का निखार

सेहतराग टीम

आज के समय में खूबसूरत सभी लोग दिखना चाहते हैं। इसके लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कई लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि हमारी परेशानियां दूर हो सकें और हमारे चेहरे पर निखार आ सके। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि जब तक आप इन क्रीम वगैरह को इस्तेमाल करते हैं तब तक तो आपके चेहरे का निखार बना रहता है और जैसे ही आप इनका इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं, वैसे ही दिक्कतें फिर से लौट आती हैं। इसलिए आपको कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आपको फायदा मिल सके। तो चलिए आपको उन खास चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

पढ़ें- चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय

बात जब खीरे की आती है, तो हमारे मन में एक स्वादिष्ट सलाद का ख्याल जरूर आता है, लेकिन खीरा खाने के अलावा हमारे चेहरे के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आपको करना ये है कि पहले खीरे का पेस्ट बना लेना है और फिर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर लगाएं और 20 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको चेहरे पर होने वाली परेशानियों और रूखेपन से छुटकारा मिल सकता है।

दही हमारे पेट के लिए तो फायदेमंद होती ही है, साथ ही ये हमारे चेहरे को भी कई लाभ दे सकती है। चेहरे में पाए जाने बैक्टीरिया हमारे लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आपको करना ये है कि सबसे पहले थोड़ी दही, शहद और गुलाब जल लेकर इन सभी को मिला लें और एक मिश्रण तैयार कर लें। यहां आपको बता दें कि शहद और दही हमारी त्वचा को ठंडक देने का काम करती है, जिससे हमारी कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और जब लगाने के बाद 20 मिनट हो जाएं और ये अच्छे से सूख जाए तो आप इसे अच्छे से धो लें।

हम कई तरह के फलों का सेवन करते हैं, ताकि हमारे शरीर को इनके फायदे मिल सके। इन्हीं में से एक फल है संतरा। संतरा खाने से हमारे शरीर को जितने फायदे मिलते हैं, उससे कहीं ज्यादा इसके इस्तेमाल से हमारे चेहरे को लाभ मिल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले संतरे के छिलके को मिक्सी की मदद से पीस लें और फिर इसमें से एक चम्मच लें और उसमें थोड़ी से दही मिला लें। मिलाने के बाद एक ब्रश की मदद से इसे अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं और जब 20 से 25 मिनट बाद ये सूख जाए तो पानी से चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से चेहरे की सारी गंदगी निकल जाएगी।

शहद हमें कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। जिन लोगों का चेहरा ऑयली होता है यानी उस पर तेल जैसी चिपचिपाहट होती है उसको कम करने में शहद हमारी काफी मदद करता है। साथ ही ये हमारे चेहरे को नमी देने का काम भी करता है। इसके लिए आप शहद को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर किसी फेस मास्क में मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको चेहरे पर होने वाले दाने और चिपचिपाहट को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसलिए शहद हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में खूब खाइए फूलगोभी, सेहत को होते हैं कई लाजवाब फायदे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।